{"_id":"6a0eb707a76a35e59804e532","slug":"video-gada-ma-kaugdha-nagarana-ma-sapanana-haii-lkhapal-bharata-parakashha-817-abhayaratha-raha-garahajara-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में कड़ी निगरानी में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 817 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में कड़ी निगरानी में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 817 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
गोंडा में लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 4920 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4103 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 817 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई।
प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। कक्ष निरीक्षकों को भी किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी विशेष नजर रखी गई।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कंप्यूटर और सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे। कई सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। हालांकि हिंदी, गणित और रीजनिंग के प्रश्न सामान्य स्तर के होने से परीक्षार्थियों को राहत मिली।
परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और विशेष निगरानी टीमों ने लगातार निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। अधिकारियों ने दावा किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।