{"_id":"6a2f0929c3de32cfea0ffdde","slug":"swindled-25-lakh-rupees-by-promising-profits-lucknow-news-c-13-lko1096-1782774-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुनाफे का लालच देकर हड़पे 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुनाफे का लालच देकर हड़पे 25 लाख रुपये
विज्ञापन
एआई तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। मुनाफे का लालच देकर जालसाज ने सेक्टर-आठ इंदिरानगर निवासी कारोबारी नित्यांनद गोस्वामी से 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नित्यानंद के मुताबिक ठग ने ई कॉमर्स बिजनेस में पांच गुना मुनाफे का लालच दिया था। जालसाज ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर ई कॉमर्स वेबसाइट का लिंक भेजा, जहां खाता बनाकर सामान बेचने को कहा गया। उन्होंने 14 मार्च को खाता बनाया और शुरुआत में 71 डॉलर का लाभ भी कमाया। उन्हें लगातार ऑर्डर मिलने लगे। लालच में आकर उन्होंने क्रेडिट कार्ड व बैंक खातों से 25 लाख एक हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। छानबीन करने पर उन्हें बताया गया कि उनके फंड पर स्टेट रायल बैंक यूके की ओर से रोक लगा दी गई है। रोक हटाने के लिए 1813 डॉलर मांगे गए। कस्टमर केयर से बात करने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। ठगों ने उनका अकाउंट फ्रीज कर वेबसाइट से ब्लॉक कर दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर के अनुसार, साइबर सेल की मदद से छानबीन की जा रही है।
ठगी से ऐसे बचें
-किसी भी वेबसाइट या एप पर असामान्य रूप से अधिक मुनाफे के दावे पर भरोसा न करें।
-व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर आए अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें।
-निवेश या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और पंजीकरण की पुष्टि करें।
-शुरुआत में छोटा लाभ देकर भरोसा जीतने की ठगों की चाल से सतर्क रहें।
-किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में बार-बार पैसा जमा करने के दबाव को खतरे का संकेत मानें।
-रकम निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क, टैक्स या प्रोसेसिंग फीस मांगने पर तुरंत सावधान हो जाएं।
-विदेशी नंबरों से आने वाले निवेश या कमाई के प्रस्तावों की स्वतंत्र रूप से जांच करें।
-अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और ओटीपी जैसी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ साझा न करें।
-संदेह होने पर तुरंत लेनदेन रोकें और बैंक व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
(जैसा कि साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया)