फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश की रथयात्रा: 50 कदम भी नहीं चल सका 5 करोड़ का मर्सिडीज रथ

Thu, 03 Nov 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Nov 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
technical problems in akhilesh yadav hitech rath
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाईटेक रथ यात्रा शुरू होते ही खराब हो गया। सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने रथ को करीब 11 बजे हरी झंडी दिखाई इसके बाद ये रथ लोहिया पथ पर खराब हो गया। रथ में खराबी आने पर सीएम इसे छोड़कर अपनी गाड़ी से आगे की यात्रा के ल‌िए रवाना हो गए।

 
technical problems in akhilesh yadav hitech rath
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस का निर्माण मर्सिडीज बेंज ने किया है। इसपर आने वाली लागत के बारे में आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन इसपर लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की बात कही जा रही है। 
technical problems in akhilesh yadav hitech rath
अख‌िलेश यादव
सुरक्षा का खास खयाल : बस के निर्माण में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पहलुओं का खास खयाल रखा गया है। इसमें बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिहाज से इसके साथ चलने वाले 36 कमांडो के साथ सीधे संपर्क के भी साधन बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
technical problems in akhilesh yadav hitech rath
अख‌िलेश यादव
4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी और हॉटलाइन भी : संचार की आधुनिक सुविधाएं इस बस में मुहैया कराई गई हैं। 4 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी, वाई-फाई, हॉटलाइन फोन जैसी सुविधाएं इसमें मौजूद हैं। 
विज्ञापन
technical problems in akhilesh yadav hitech rath
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
चलता-फिरता मिनी ऑफिस भी : बस के एक हिस्से में सीएम का मिनी ऑफि स के रूप में डवलप किया गया है। इसमें वे अपने 5-6 करीबी सहयोगियों के साथ बैठक कर सकते हैं और जरूरी विभागीय काम भी निपटा सकते हैं। रथ के दूसरे हिस्से में सीएम के आराम करने और टॉयलेट आदि की भी सुविधा उपलब्ध है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed