सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten crore rupees cheated in the name of business

Lucknow News: कारोबार के नाम पर दस करोड़ रुपये ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ten crore rupees cheated in the name of business
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट निवासी एफआई कंस्ट्रक्शन के मालिक हमजा सिराज ने बुलियन ज्वैलर्स के मालिक अमर सिंह और रंजीत पर दस करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप कारोबार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी से संबंधित है।
Trending Videos

हमजा के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले दोस्त आरसी तिवारी ने उनका परिचय अमर सिंह और रंजीत से कराया था। इन भाइयों की चौक सराफा बाजार में बाहुबली बुलियन एंड ज्वेलर्स प्रालि. नाम से दुकान है। आरोपियों ने उनसे व्यापार के विस्तार के लिए निवेश करने के लिए कहा था। आरोपियों ने निवेश की गई रकम पर प्रतिमाह तीन फीसदी मुनाफा देने का दावा किया। झांसे में आकर उन्होंने 24 जून 2024 को दस करोड़ रुपये बुलियन फर्म के खाते में निवेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने दस किलो सोना लगाने का दिया झांसा
हमजा के मुताबिक निवेश के बाद आरोपी भाइयों ने नकदी के बजाय 7.40 करोड़ रुपये का सोना कारोबार में लगाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि दस करोड़ में से वे सोने के 7.40 करोड़ रुपये काटकर उन्हें 2.60 करोड़ रुपये लौटा देंगे। इस मौखिक समझौते के बाद 15 जुलाई 2024 को अनुबंध भी हुआ था। अनुबंध का समय करीब एक वर्ष पहले, अक्तूूबर 2025 तक था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उन्हें न तो मुनाफा दिया और न ही मूल निवेश की रकम लौटाई। 2.60 करोड़ रुपये भी वापस नहीं किए गए। बार-बार रकम लौटाने के लिए कहने पर आरोपी सिर्फ आश्वासन देते रहे। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित और आरोपी को बुलाया गया है। बयान व साक्ष्य संकलन होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed