{"_id":"69d6bf145b73fed2a0043bb7","slug":"the-man-who-fired-at-the-son-of-the-nagar-panchayat-president-is-on-remand-lucknow-news-c-13-lko1070-1682168-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर फायर करने वाला रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर फायर करने वाला रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। गढ़ी संजर खां गांव में 15 मार्च को मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा के बेटे अहसन अजीज पर हत्या के प्रयास में गोली चलाने के मुख्य आरोपी सोनू को बुधवार को कोर्ट से अनुमति लेकर पुलिस ने आठ घंटे की रिमांड पर लिया। उससे पूछताछ में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल असलहा, एक खोखा व कारतूस बरामद किया।
मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गढ़ी संजर खां गांव में उक्त गांव निवासी सोनू 15 मार्च शाम पांच बजे ईदगाह की साफ-सफाई की स्थिति देखने पहुंचे असहन अजीज पर हत्या के प्रयास में फायर झोंककर भाग निकला था। आरोपी सोनू ने एक सप्ताह बाद लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। विवेचक एसआई अमन श्रीवास्तव ने कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास असलहा, खोखा और कारतूस की बरामदगी की गई है। इस मामले में नामजद आरोपी शादाब, मुन्ना, अलीम अभी भागे चल रहे हैं।
Trending Videos