सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Both deputy CMs met with Vinod Tawde, and the state president met with Amit Shah in Delhi; this agreement

UP: विनोद तावड़े से मिले दोनों डिप्टी CM, दिल्ली में अमित शाह से हुई प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात; बनी ये सहमति

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Assembly Elections: यूपी में  प्रदेश के निगमों, आयोगों और बोर्ड में भाजपा पदाधिकारियों के मनोनयन पर सहमति बनी है। इसको लेकर दोनों डिप्टी सीएम की विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। 

UP: Both deputy CMs met with Vinod Tawde, and the state president met with Amit Shah in Delhi; this agreement
अमित शाह के साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रदेश के निगमों, आयोगों और बोर्ड में भाजपा पदाधिकारियों के मनोनयन पर सहमति बनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के नामों को हरी झंडी दी गई। इसकी सूची जल्द जारी होने की संभावना है। वहीं विनोद तावड़े ने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी अलग-अलग मुलाकात की।
Trending Videos


विनोद तावड़े के राजधानी आने के बाद ताबड़तोड़ बैठकों से यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि नई टीम में लंबे समय से पदों पर जमे कुछ पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है। वहीं कुछ नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। कई नामों पर सहमति बनने के बाद अब संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार और संगठन में पूर्वांचल का प्रभाव अधिक होने के कारण अब पश्चिमी यूपी, अवध, बुंदेलखंड और काशी क्षेत्र को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विनोद तावड़े के साथ प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की बैठक में पार्टी संगठन में होने वाले फेरबदल पर भी चर्चा हुई, जिसमें कई नामों पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद दिल्ली का रुख किया, जहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलकर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति, राजनीतिक नियुक्तियों और आगामी मंत्रिमंडल विस्तार पर बात की। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद पंकज चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की थी।

इनसे भी की मुलाकात
विनोद तावड़े ने महिला नेताओं में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से भी बात की। उन्होंने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी और भूपेंद्र सिंह चौधरी से भी प्रदेश पदाधिकारियों की तैनाती और राजनीतिक नियुक्तियों पर बात की। वह सोमवार को कार्यकर्ताओं और विधायकों से भी फीडबैक लेकर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद यूपी भाजपा की नई टीम बनाने और राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद अब पार्टी राज्यों में भी नई नेतृत्व टीम तैयार करने के लिए आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत यूपी भाजपा संगठन में करीब तीन साल बाद बदलाव की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed