{"_id":"69dbf444bd94e08e8904aa6f","slug":"rs-18-lakh-stolen-from-the-house-of-a-retired-bank-officer-and-tenant-lucknow-news-c-13-lko1070-1687986-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व किरायेदार के घर से 18 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व किरायेदार के घर से 18 लाख रुपये की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन चोर व घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी मुकेश चंद्रा और उनके किरायेदार कारोबारी विनय अस्थाना के मकान का ताला तोड़कर चोर 18 लाख के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना 10 अप्रैल की रात की है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकेश चंद्रा पत्नी रुचि चंद्रा व बेटे हर्ष चंद्रा के साथ प्रथम तल पर रहते हैं। भूतल पर सीतापुर के रहने वाले व फर्टिलाइजर व पेस्टीसाइड के व्यापारी विनय अस्थाना पत्नी मंजू अस्थाना व दो बच्चों के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले मुकेश परिवार के साथ गोवा घूमने गए हुए हैं। किरायेदार विनय ने बताया कि ससुर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 10 अप्रैल की शाम सात बजे परिवार समेत सीतापुर गए थे। 11 अप्रैल को सुबह लौटे तो कमरों के इंटरलॉक टूटे हुए मिले। विनय के घर से चोर 50 लाख नकद व करीब 12 लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। वहीं मुकेश चंद्रा के मुताबिक चोर उनके घर से 20 हजार की नकदी, चांदी के बर्तन आदि समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
44 मिनट में पूरी वारदात को दिया अंजाम
विनय के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक बाइक से तीन चोर शुक्रवार रात 12:55 मिनट पर घर के बाहर रुके। एक चोर ने बाइक से उतर कर मुख्य दरवाजे के लगा ताला जांचा। फिर सभी वहां से चले गए। एक घंटे बाद रात 1:55 मिनट पर तीनों चोर पैदल लौटे और बाउंड्री फांदकर घर के अंदर घुसे और रात 2:39 मिनट पर लैपटॉप के बैग में सारा सामान रख कर बाहर निकलते दिखे।
Trending Videos