{"_id":"69dbef66ec0923aa210d91d6","slug":"girlfriend-accused-of-abetting-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-1687692-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
आदर्श प्रजापति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी आदर्श प्रजापति (26) की आत्महत्या के मामले में उनकी प्रेमिका डिंपल उर्फ हिमांशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आदर्श के पिता अखिलेश प्रजापति ने डिंपल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि सआदतगंज बीबीगंज निवासी अखिलेश प्रजापति का आरोप है कि डिंपल की प्रताड़ना से परेशान होकर आदर्श ने जान दी थी। पुलिस को आदर्श के दफ्तर की डेस्क से सुसाइड नोट मिला था। उनका मोबाइल घर से बरामद किया गया था। पुलिस ने दोनों को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा था। अभी एफएसएल की रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस आरोपी युवती के बारे में पता कर रही है। जल्द उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
आदर्श एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास अकाउंट का काम सीखते थे। वह राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में किराये के मकान में जिम ट्रेनर शिवा के साथ रहते थे। 8 अप्रैल को शिवा ने आदर्श का शव छत के कुंडे से लटका पाया था। सुसाइड नोट में आदर्श ने प्रेमिका डिंपल का जिक्र किया था। उसने डिंपल पर खर्च किए गए रुपये का ब्योरा भी लिखा था।
Trending Videos