{"_id":"69dbf2c65a10863ac700d8a8","slug":"fruit-carts-were-set-on-fire-in-revenge-cctv-footage-shows-the-accused-in-custody-lucknow-news-c-13-lko1070-1688664-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदला लेने की नीयत से फल के ठेलों में लगाई थी आग, सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदला लेने की नीयत से फल के ठेलों में लगाई थी आग, सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चिल्लावां बाजार में शनिवार देर रात ठेलों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के अनुसार घटना की जांच के दौरान अमौसी मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक देर रात करीब 2 बजे फल के ठेलों में आग लगाकर मौके से जाता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम शिवम कुमार निवासी बाग नंबर 3, सरोजनीनगर बताया है। उसने बताया कि कुछ महीने पहले उसका फल विक्रेता मुन्ना से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के कारण उसने बदला लेने की नीयत से मुन्ना के ठेले में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई, जिससे मुन्ना के ठेले के साथ आसपास खड़े 6-7 अन्य ठेले भी जलकर राख हो गए। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos