फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The second camp also came to a halt the next day; people returned disappointed.

Lucknow News: दूसरे दिन दूसरा शिविर भी हुआ ठप, निराश लौटे लोग

Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The second camp also came to a halt the next day; people returned disappointed.
लखनऊ। नया आधार कार्ड बनाने और नाम परिवर्तन कराने के लिए शुरू की गई डाक विभाग की मुहिम दूसरे दिन ही दम तोड़ गई। इस अभियान के तहत 1 से 31 अगस्त तक राजधानी के 24 स्थानों पर अलग-अलग दिनों में विशेष शिविर लगने थे। शनिवार से इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन पहले दिन प्रस्तावित दो में से सिर्फ एक ही शिविर लगा। रविवार को अभियान के दूसरे दिन दूसरा शिविर भी ठप हो गया।
विज्ञापन


गोसाइंगंज के तिकनियामऊ रसूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक से चार अगस्त के बीच शिविर लगना था। शनिवार को आधार शिविर लगा था। रविवार को आधार शिविर नहीं लगा, लोग निराश होकर लौटे। शिविर पर आए राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन उनको नाम परिवर्तन का काम कराना था। जब वह विद्यालय पहुंचें तो वहां ताला लगा हुआ था। इसकी कोई सूचना भी नहीं जारी की गई। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर में लगने वाला शिविर सिर्फ एक अगस्त के लिए ही था। शनिवार को शिविर नहीं लग सका था। इसकी अगली तारीख भी अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed