{"_id":"6a6fab533620f055c60ccc29","slug":"theft-at-ias-officers-home-after-breaking-the-lock-lucknow-news-c-13-lko1070-1857768-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईएएस अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईएएस अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरी
Mon, 03 Aug 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजीपुरम। तालकटोरा के राजाजीपुरम स्थित एमआईएस पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ चोर आईएएस अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। उसी मकान के प्रथम तल पर इलाके के एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार भी रहते हैं।
एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार आईएएस अधिकारी हिमांशु गौतम के मकान में किराये पर रहते थे। हिमांशु गौतम के भाई सुधांशु और उनकी मां नोएडा में थीं। एसीपी घर में ताला बंद कर शनिवार सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। देर रात लौटे तो नीचे के हिस्से में लगा ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पर तालकटोरा पुलिस, क्राइम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि मकान मालिक को सूचना दी गई है। उनके आने पर चोरी गए सामान का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मार्च में भी हुई थी चोरी
चोरों ने चार माह पहले भी आईएएस अधिकारी हिमांशु गौतम के घर को निशाना बनाया था। उस वक्त चोर डेढ़ लाख रुपये, जेवर, कीमती बर्तन, कपड़े, एलईडी टीवी, गीजर और पानी की टोंटियां चुरा ले गए थे। 29 मार्च को तालकटोरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।