सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves stole cash and jewellery from three houses

Lucknow News: तीन घरों से नकदी और जेवर ले गए चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from three houses
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी, काकोरी में शिक्षक और आलमबाग में घर पर चोरों ने धावा बोला और लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। सभी मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पारा की नई कॉलोनी भरोसा केला गोदाम के पास निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी अजय कुमार सिंह के अनुसार, एक मार्च की शाम वह पैतृक गांव उन्नाव के मौरावां बलिया गए थे। चार मार्च की सुबह पड़ोसी की सूचना पर वह परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोर 25 लाख रुपये के जेवरात और 2.25 लाख रुपये की नकदी उठा ले गए थे। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पास की फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकोरी के नरौना स्थित शुभ सिटी कॉलोनी निवासी शिक्षक विनय कुमार के मुताबिक होली पर वह परिवार के साथ उन्नाव स्थित गांव गए थे। दो से चार मार्च के बीच चोरों ने उनके मकान पर धावा बोला और करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी, 75 ग्राम सोने व 250 ग्राम चांदी के जेवर और अन्य सामान उठा ले गए थे। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

कृष्णानगर के अलीनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, वह 20 फरवरी को परिवार के साथ मूल गांव सुलेमानपुर जहानाबाद बिहार चले गए थे। चार मार्च को पड़ोसी ने फोन पर घर के दरवाजे का लॉक खुला होने और घर का सारा सामान बिखरा होने की सूचना दी। वह बिहार से घर पहुंचे तो पता चला कि चोर उनके घर से कीमती जेवर चोरी कर ले गए थे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed