सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for cheating a woman

Lucknow News: महिला से टप्पेबाजी में तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for cheating a woman
विज्ञापन
लखनऊ। महिला को बहलाकर सोने का लॉकेट और टॉप्स हड़पने के तीन आरोपी टप्पेबाजों को कैसरबाग पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास लॉकेट और टॉप्स बरामद हुए हैं।
Trending Videos

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फिरोजाबाद के नई आबादी फौजी वाली गली निवासी शंकर राठौर, उसका भाई सुनील राठौर और साथी बख्शी के तालाब के बरगदी गांव का रहने वाला प्रदीप राय है। आरोपी फरीदीपुर में भाई के मकान में किराये पर रह रहे थे। इन्हें नवाब सआदत अली के मकबरे के पास स्थित दुकान से गिरफ्तार किया गया। चार अप्रैल को हुसैनगंज के पुराना बर्फ खाना निवासी पिंकी ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट कैसरबाग थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों के खिलाफ बदायूं में दो और गोरखपुर में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed