Lucknow News: आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती तट स्थित मनकामेश्वर मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर और राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। सावन के पहले सोमवार पर इन मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ अखंड कीर्तन-भजन होंगे। उधर, प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग और छायादार शेड की भी व्यवस्था की गई है।
सुबह चार बजे से शुरू होंगे दर्शन
गोमती तट स्थित अति प्राचीन और पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए जाएंगे। यहां भस्म आरती और विशेष महाअभिषेक का आयोजन होगा। चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों के कपाट भी सुबह खोल दिए जाएंगे। रात 10 बजे महाआरती के बाद मंदिरों के कपाट बंद होंगे। दिनभर भक्तों के लिए मंदिरों के द्वार खुले रहेंगे और जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का दौर चलता रहेगा।
महाकाल ने सूर्य देवता के रूप में दिए दर्शन
रविवार को राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में भोले बाबा ने सूर्य देवता के रूप में दर्शन दिए। शाम को कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। सोमवार को महाकाल का उनके पसंदीदा भांग और मेवे से शृंगार किया जाएगा। मंदिर के कपाट रात दो बजे मंगला आरती के बाद ही खोल दिए जाएंगे।
बोल बम के जयघोष के बीच निकली कांवड़ यात्रा
माल। सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के श्रद्धालु राज पाल यादव के नेतृत्व में 200 शिवभक्त बिठूर से गंगाजल लेकर बगहा धाम शिव मंदिर के लिए रवाना हुए।
भंवरेश्वर में तीन जिलों की पुलिस संभालेगी सुरक्षा
निगोहां। रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ की सीमा पर स्थित पौराणिक भंवरेश्वर शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। रविवार देर शाम से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए तीन जिलों का पुलिस बल, पीएसी, एसडीआरएफ और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि भक्तों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए तीनों द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई है। सई नदी में स्नान के लिए भी निर्धारित सीमा तय की गई है।

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी

आज शिव की भक्ति में डूबेगी लक्ष्मण नगरी