फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today will be the last juma alvida prayer of Ramadan

आज अदा होगी रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज, कल देखा जाएगा ईद का चांद

Fri, 22 May 2020 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 01:58 AM IST
सार

  • लॉकडाउन की वजह से यह पहला मौका होगा जब अलविदा जुमे की नमाज रोजेदार मस्जिदों के बजाय घरों में अदा करेंगे
  • उलमा ने अलविदा को कुद्स दिवस के तौर पर मनाने और इजराइल का ऑनलाइन विरोध करने की अपील की है
  • कल देखा जाएगा ईद का चांद

विज्ञापन
Today will be the last juma alvida prayer of Ramadan
रमजान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान मुबारक के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज के साथ ही शुक्रवार को माहे मुबारक के रुखसत होने का एलान भी हो जाएगा। लॉकडाउन की वजह से यह पहला मौका होगा जब अलविदा जुमे की नमाज रोजेदार मस्जिदों के बजाय घरों में अदा करेंगे। उलमा ने अलविदा को कुद्स दिवस के तौर पर मनाने और इजराइल का ऑनलाइन विरोध करने की अपील की है। वहीं, अलविदा की नमाज में बैतूल मुकद्दस की हिफाजत और कोरोना वायरस के खात्मे की दुआएं मांगने की भी अपील की गई।
विज्ञापन


ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस्लामी शरीयत में मस्जिद-ए-हरम और मस्जिद-ए-नबवी के बाद सबसे अधिक मर्तबा मस्जिद-ए-अक्सा का है, जो मुसलमानों का किबला-ए-अव्वल है। मौलाना ने कहा कि बेतुल मुकद्दस वो मुबारक और पाकीजा जगह है, जहां पर बड़े-बड़े नबी आराम फरमा रहे हैं। इसी स्थान पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने मेराजुन्नबी के अवसर पर तमाम नदियों की इमामत फरमाई।
विज्ञापन


इस्लामिक सेंटर में ऑनलाइन कुरानी महफिल
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल ने ऑनलाइन कुरानी महफिल का आयोजन किया। सेंटर के कुरानी अध्ययन विभाग के मौलाना जफरूद्दीन नदवी, कारी तरीकुल इस्लाम और कारी अब्दुल हई रशीद फरंगी महली विद्यार्थी कक्षा-6 लामार्टीनियर कॉलेज ने कुरान करीम के दो पारों की रोज तिलावत की। मौलना नदवी ने कुरानी आयतों का संछिप्त तर्जुमा किया। रमजान की 27वीं शब बृहस्पतिवार को ऐशबाग ईदगाह में कुरानी महफिल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल देखा जाएगा ईद का चांद
मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुसलमानों से 23 मई शनिवार को ईद का चांद देखने की अपील की। मौलाना ने चांद देख कर कमेटी के अध्यक्ष को गवाही देने का आह्वान किया। वहीं, इदारा-ए-शरीया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी शनिवार को ईद का चांद देखने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed