फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders' demand: Ban dangerous kite string.

Lucknow News: व्यापारियों की मांग- खतरनाक मांझे पर लगे रोक

Sun, 12 Jul 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Traders' demand: Ban dangerous kite string.
व्यापारियों ने रखी मांगें।
लखनऊ। हर साल खतरनाक मांझे से लोगों के लहूलुहान होने से चिंतित लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रमुख सचिव राज्य कर के साथ संवाद किया। व्यापारियों ने ऑनलाइन समेत अन्य सभी प्लेटफाॅर्मों से इस मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए जागरूकता फैलाने का भी प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि पूर्व में चौक थाने में पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिबंधित मांझे की चरखियां एवं धागे नष्ट कर बिक्री न करने का संकल्प लिया था। सभी व्यापारी फिर से वह संकल्प दोहराते हैं, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों की बिक्री पर भी रोक लगनी चाहिए। महामंत्री अनुराग मिश्रा ने जरूरत पड़ने पर पुलों पर तार लगवाने, प्रधान वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने व्यापारियों की जांच के वक्त संगठन के प्रतिनिधियों को साथ रखने, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने निर्माण स्तर पर ही ऐसे मांझे पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (राज्य कर) कामिनी रतन चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। कहा हाईकोर्ट ने भी किसी का उत्पीड़न न करने की बात कही है। बताया कि पुलिस विभाग, गृह व पर्यावरण विभाग इस पर काम कर रहे हैं। प्रतिबंधित मांझे के निर्माण एवं बिक्री को रोकने के लिए विशेष कानून एवं प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-प्रथम सरबजीत सिंह, रामप्रवेश पांडेय, जॉइंट कमिश्नर (संभाग-ए) उदय प्रताप सिंह, आरपीजी राकेश गौतम, राजेश गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर राखी सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, मीडिया महामंत्री सुमित गुप्ता, महामंत्री प्रियंक गुप्ता, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने रखी मांगें।

व्यापारियों ने रखी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed