{"_id":"6a33096c5814a2c4d10dd764","slug":"troubled-by-pressure-from-creditors-businessman-commits-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1787092-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कर्जदारों के दबाव से परेशान कारोबारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कर्जदारों के दबाव से परेशान कारोबारी ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
राकेश दुबे की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। कर्ज चुकाने के दबाव से परेशान होकर कारोबारी राकेश दुबे (57) ने आत्महत्या कर ली। उनकी बेटी शिवानी ने कुछ लोगों पर पिता को धमकाने का आरोप लगाया है।
कृष्णानगर के महाराजापुरम निवासी राकेश दुबे टाइल्स और मार्बल सप्लाई का कारोबार करते थे। उनकी बेटी शिवानी के अनुसार, पिता ने चार वर्षों में करीब तीन करोड़ रुपये उधार लेकर कारोबार शुरू किया था। कुछ समय से कर्जदाता उनसे रुपये वापस मांग रहे थे। इससे वे काफी परेशान थे। आरोप लगाया कि कर्जदाता उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पिछले तीन दिनों से कर्जदाताओं के लगातार फोन आ रहे थे। एक कर्जदाता के 30 हजार रुपये 17 जून को लौटाने का लिखित वादा किया गया था। आरोप है कि उसने धमकी दी थी कि रुपये नहीं मिले तो 17 जून की शाम को घर में ताला लगा देगा।
शिवानी के अनुसार, उनकी मां सुमन से भी लगातार रुपये की मांग की जा रही थी। मंगलवार सुबह मां ने पिता को को जीने की रेलिंग से रस्सी के सहारे लटका पाया। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।