{"_id":"6a3305ee3ed18220a607e35d","slug":"two-conmen-disguised-as-aghori-snatched-a-womans-ring-lucknow-news-c-13-lko1096-1787583-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अघोरी के वेश में आए दो टप्पेबाजों ने महिला की अंगूठी हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अघोरी के वेश में आए दो टप्पेबाजों ने महिला की अंगूठी हड़पी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में अघोरी की वेशभूषा में आए दो टप्पेबाजों ने शांभवी शुक्ला की अंगूठी ठग ली। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकीपुरम स्थित मल्हार डीलक्स अपार्टमेंट निवासी शांभवी ने बताया कि 15 जून को दोपहर करीब 12 बजे वह कार से जा रही थीं। इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर के पास अघोरी वेशधारी दो टप्पेबाजों ने उनकी कार रुकवाई। एक टप्पेबाज ने खिड़की का शीशा खोलने के लिए कहा और तंत्र-मंत्र की बातें कीं। उसने उनसे अपना हाथ दिखाने के लिए कहा। आरोपी ने हथेली पर फूल रखकर फूंक मारकर लौटाने के लिए कहा। जब उन्होंने अपनी अंगुलियों पर ध्यान दिया तो अंगूठी गायब थी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।