फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two-kilogram lumps removed at KGMU without a large incision

Lucknow News: केजीएमयू में बिना बड़ा चीरा लगाए निकालीं दो किलो की गांठें

Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two-kilogram lumps removed at KGMU without a large incision
लखनऊ। पेट में भारीपन और दर्द से करीब एक साल से परेशान 39 वर्षीय महिला को बड़ी सर्जरी से बचाते हुए केजीएमयू के डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया। महिला के गर्भाशय में कई बड़ी गांठें (फाइब्रॉइड) थीं। इनमें सबसे बड़ी करीब 20×15 सेंटीमीटर की थी।
विज्ञापन

केजीएमयू के स्त्री रोग कैंसर विभाग की प्रो. निशा सिंह और उनकी टीम ने केवल तीन छोटे छेदों से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर करीब दो किलोग्राम वजन की गांठें निकालीं। गांठों को छोटे हिस्सों में निकालने के बजाय लंबी शीट के रूप में सावधानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान पेट में बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है और अब वह दर्द से मुक्त है। टीम में डॉ. चंद्रिमा रे, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. डिंपल रानी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. धर्मराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed