{"_id":"6a822344ae1409156c084777","slug":"two-real-brothers-set-fire-to-a-canteen-one-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1877895-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो सगे भाइयों ने कैंटीन में लगाई आग, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो सगे भाइयों ने कैंटीन में लगाई आग, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैसरबाग में मामूली विवाद पर दो सगे भाइयों ने शनिवार रात बंद कैंटीन का शटर तोड़कर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित कैंटीन संचालक के बड़े भाई मोनिश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मछली माेहाल निवासी मोनिश ने एफआईआर में बताया कि उनका छोटा भाई इलाके में कैंटीन चलाता है। शनिवार रात पड़ोसी कैफ और उसका भाई सैफ कैंटीन में लूडो खेल रहे था। इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर भाई सलमान से विवाद हो गया था। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने विवाद खत्म करा दिया था। आरोप है कि इस बात से आक्रोशित होकर सैफ और कैफ उसी रात करीब 11ः50 बजे कैंटीन पहुंचे। उन्होंने कैंटीन का शटर तोड़ डाला, फिर पेट्रोल उड़ेल कर उसमें आग लगा दी और वहां से भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। आनन-फानन वह अपने पीड़ित भाई के साथ कैंटीन पहुंचे और लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया। मोनिश का कहना है कि आरोपियों के कारण उनके भाई का काफी नुकसान हो गया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि आरोपी सैफ को गिरफ्तार किया गया है। उसके भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।