{"_id":"6af70b68b4750dba73067652","slug":"up-12-ips-officers-assigned-new-postings-shivank-chaudhary-gets-a-role-in-the-lucknow-commissionerate-see-t-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 12 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, लखनऊ कमिश्नरेट में शिवांक चौधरी को मिली जिम्मेदारी; पढ़िए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 12 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, लखनऊ कमिश्नरेट में शिवांक चौधरी को मिली जिम्मेदारी; पढ़िए लिस्ट
Fri, 13 Nov 2026 06:36 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अधिकारियों को गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, जौनपुर, हरदोई, सहारनपुर, मथुरा और सीतापुर समेत विभिन्न जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के मुताबिक अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद कमिश्नरेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नई तैनाती के तहत आईपीएस अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट और अक्षत मंडिवाल को जौनपुर भेजा गया है। आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट, के. अर्पिता को हरदोई और कशिश कालरा को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में कुणाल कुमार को प्रतापगढ़, कुणाल यादव को सहारनपुर, राजेन्द्र बिश्नोई को एटा, शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट, सृष्टि मिश्रा को मथुरा और योगेन्द्र मीणा को सीतापुर में तैनाती मिली है। सूची में 2024 बैच के चार और 2025 बैच के आठ अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
