सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 206 PPS officers transferred in UP, about a dozen officers posted in Lucknow also changed

UP: यूपी में 206 पीपीएस अफसरों का तबादला, लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अफसर भी बदले

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 04 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में डीजीपी मुख्यालय ने 206 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। वहीं, लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अफसर भी बदल दिए गए हैं।

UP: 206 PPS officers transferred in UP, about a dozen officers posted in Lucknow also changed
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन डिप्टी एसपी को भी बदला गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात उदय प्रताप सिंह द्वितीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ में तैनात सतीश कुमार राय को मेरठ में पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है।



इसी तरह राजधानी में सहायक पुलिस आयुक्त अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर भेजा गया है। महोबा में तैनात गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर में तैनात शुभम कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इकाना में दिखेगा रोहित-कोहली का जलवा, अफगानिस्तान मैच के लिए 15 जून को आएगी टीम; टिकट बिक्री शुरू
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें - केजीएमयू में ढाई करोड़ के दवा घोटाले का खुलासा, जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारियां


कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। लखनऊ में तैनात शिप्रा पांडेय को डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था के कार्यालय में तैनात किया गया है। अनुष्का को लखनऊ से प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी भेजा गया है। सुरेंद्र शर्मा को लखनऊ से बरेली में पीएसी की 8वीं वाहिनी भेजा गया है। वीरेंद्र विक्रम को लखनऊ से कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। अतुल कुमार पांडेय को रामपुर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

अभिषेक कुमार पांडेय को कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ भेजा गया है। विनय कुमार द्विवेदी को लखनऊ से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। राजकुमार सिंह द्वितीय को लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है। अनिद्य विक्रम सिंह को लखनऊ से गाजीपुर भेजा गया है। रंजीत कुमार को कानपुर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। अभिनव यादव द्वितीय को लखनऊ से एटीएस भेजा गया है। प्रतीक दहिया को पीलीभीत से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। महेश त्यागी को नोएडा कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed