{"_id":"6993d1991c08c856ff0119cc","slug":"up-aadhaar-updates-for-millions-of-children-in-the-state-are-pending-and-the-lack-of-updates-could-lead-to-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के कई करोड़ बच्चों के आधार अपडेट हैं पेडिंग, अपडेशन न होने से आ सकती हैं कई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के कई करोड़ बच्चों के आधार अपडेट हैं पेडिंग, अपडेशन न होने से आ सकती हैं कई समस्याएं
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Aadhaar Card in UP: यूआईडीएआई के मुताबिक जिन स्कूलों में आधार अपडेशन पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों का बाकी है वहां कैंप लगाया जा रहा है।
आधार अपडेशन है अनिवार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के 3.90 करोड़ छात्र-छात्राओं का अनिवार्य आधार अपडेट पेंडिंग है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) इनके आधार अपडेट करवाने के लिए लगातार जद्दोजहद में लगा है। आधार अपडेट न होने की दशा में पढ़ाई से लेकर तमाम योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos
यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पांच व 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर आधार बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश के 2.65 लाख स्कूलों के करीब 3.90 करोड़ विद्यार्थियों का आधार अपडेट होना बाकी है। ये संख्या चार करोड़ थी। जनवरी महीने में दस लाख आधार अपडेट किए गए हैं। यूआईडीएआई की तरफ से अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट निशुल्क में किया जा रहा है। उमहानिदेशक ने अपील की है कि जिनके आधार अपडेट नहीं हैं वह जल्द से जल्द करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां संख्या 500 से अधिक वहां लगा रहे कैंप
यूआईडीएआई के अफसर के मुताबिक जिन स्कूलों में आधार अपडेशन पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों का बाकी है वहां कैंप लगाया जा रहा है। ऐसे 98 हजार स्कूल चिन्हित किए गए हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को सहूलियत हो रही है। यही नहीं आधार सेवा केंद्रों पर अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए अलग से काउंटर भी बनाए गए हैं। इसके लिए कोई अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है। वॉक इन व्यवस्था रखी गई है।