फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Additional buses to run from August 26 to 31 for Raksha Bandhan; drivers and conductors to receive incenti

UP: रक्षाबंधन पर 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, 1800 KM संचालन पर चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

Wed, 12 Aug 2026 06:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 12 Aug 2026 06:30 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। सभी बसों को सड़क पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। बस अड्डों पर सफाई, पानी, रोशनी और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
UP: Additional buses to run from August 26 to 31 for Raksha Bandhan; drivers and conductors to receive incenti
रक्षाबंधन पर नहीं होगी बसों की दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम प्रदेश में 26 से 31 अगस्त तक छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस अवधि में निगम की शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड करने के निर्देश दिए हैं। निगम के कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री ने बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी, यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बसों के संचालन की जानकारी यात्रियों को देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जरूरत के अनुसार दिल्ली से पूर्वी यूपी के लिए चलने वाली बसों की व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए अतिरिक्त सेवाएं चलाने को कहा गया है। बसों की उपलब्धता और यात्रियों की संख्या की लगातार निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश

त्योहार के दौरान बस संचालन से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों और परिचालकों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश या साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर पहले से तैयार कर नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। बसों और मार्गों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

1800 किमी संचालन पर 1200 रुपये प्रोत्साहन

छह दिन की अवधि में 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से राशि मिलेगी। कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए सेवा का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed