सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Admit card for sub-inspector recruitment has been released; exam posts will be held on this date

UP: दरोगा भर्ती के लिए एडमिट कार्ड की आई डेट, 4543 पदों के लिए इस तारीख पर होगी परीक्षा; जानें कब जारी होंगे

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को कराने की घोषणा की है। 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च को जारी होंगे। बोर्ड ने पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

UP: Admit card for sub-inspector recruitment has been released; exam posts will be held on this date
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आगामी 11 और 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा की 14 मार्च को है, वह 11 मार्च को और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, वह 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

Trending Videos


बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, दोबारा बनाना, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह परीक्षा केंद्र से प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई होगी।

पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग की दें सूचना

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 4543 पदों पर होने वाली भर्तियों की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

इस पर दीजिए गोपनीय सूचना

  • ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com
  • व्हाट्सएप नंबर (मैसेज) : 9454457951
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed