सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bulldozers ran on houses of accused in Mithun murder case in Barabanki six houses were demolished

Barabanki News: बहुचर्चित मिथुन हत्याकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, छह मकान किए गए ध्वस्त

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में बहुचर्चित मिथुन हत्याकांड के आरोपियों के घर प्रशासन का बुलडोजर चला। छह मकान ध्वस्त किए गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Bulldozers ran on houses of accused in Mithun murder case in Barabanki six houses were demolished
मिथुन हत्याकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने दुर्री पुरवा गांव पहुंचकर आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Trending Videos


कुर्सी इलाके में लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा निवासी छविनाथ रावत के 20 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। हत्यारों ने युवक का गला रेतकर और धारदार हथियार से गोदकर उसकी निर्मम हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम दुर्री पुरवा गांव पहुंची। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने सरकारी और पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से अस्थायी मकान बना रखे थे। इसके बाद जेसीबी मशीन से छह अवैध मकानों को गिरा दिया गया।

नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसी के आधार पर चार अस्थायी मकानों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि पक्के मकान भी अवैध भूमि पर बने पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed