सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Eight centers divided into three zones and eight sectors; 10,000 will appear for the inspector's examination.

Barabanki News: तीन जोन आठ सेक्टर में बंटे आठ केंद्र, 10 हजार देंगे दरोगा की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Eight centers divided into three zones and eight sectors; 10,000 will appear for the inspector's examination.
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस विभाग में दरोगा व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को जिले में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने शहर और आसपास के आठ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। पूरे क्षेत्र को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर सुरक्षा और लाइव सीसीटीवी कैमरे की लगातार निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में करीब ढाई हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आठ कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्र दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जमील-उर-रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा और राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद रोड शामिल हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज (बालक) और राजकीय इंटर कॉलेज (बालिका) में सबसे अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 यहां प्रतिदिन लगभग 500-500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि अन्य केंद्रों पर लगभग ढाई-ढाई सौ अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 20 से 25 सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा में नकल या किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी सक्रिय रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर ली गई है।
para_count-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed