सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Humidity rises with heat in the state, Banda and Jhansi are the hottest districts in the state; weather w

यूपी: प्रदेश में गर्मी के साथ बढ़ी उमस, बांदा और झांसी रहे प्रदेश के सबसे गर्म जिले; 14 मार्च से बदलेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। उमस और गर्मी समय से पहले आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को हल्की बारिश संभव है। 

UP: Humidity rises with heat in the state, Banda and Jhansi are the hottest districts in the state; weather w
प्रदेश में एक बार फिर से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
web -
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों से निकलने से कतराने लगे हैं और छतरी या गमछे का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को बांदा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक और सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। झांसी, आगरा, उरई और प्रयागराज में भी पारा 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया, जबकि उरई में यह औसत से 8.1 डिग्री अधिक रहा।

Trending Videos


दूसरी ओर, धुंध और पुरवाई के कारण वाराणसी में सुबह दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई। सहारनपुर, गोरखपुर और कुशीनगर में भी दृश्यता करीब 500 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद धुंध छंटेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तब तक 10 से 14 मार्च के बीच दिन और रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पांच सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले जिले

बांदा- 38.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 37.9 डिग्री सेल्सियस
आगरा - 37.3 डिग्री सेल्सियस
उरई- 36.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज - 36.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed