फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Sawan, Bhado also begins with rain; clouds to pour for four days in the Vindhya and eastern Terai re

यूपी: सावन के बाद भादो की शुरुआत भी बारिश से, विंध्य-पूर्वी तराई में चार दिन बरसेंगे बादल; इन जिलों में अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 12:45 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 29 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भादो की शुरुआत बारिश के साथ होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से विंध्य और पूर्वी तराई के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश हो सकती है। सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी समेत कई जिलों में अलर्ट है।

विज्ञापन
UP: After Sawan, Bhado also begins with rain; clouds to pour for four days in the Vindhya and eastern Terai re
मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगस्त यानी सावन में अच्छी बरसात के बाद अब भादो की शुरुआत भी  ठीक-ठाक बारिश के साथ होने वाली है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है। इसके असर से शनिवार से उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में बारिश बढ़ने के आसार हैं। विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी आदि जिलों के साथ ही पूर्वी तराई के कुछ जिलों में अगले चार दिनों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी

साथ ही इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा के तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 48 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा असर यूपी के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में अगले चार दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। कहीं हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मध्य यूपी के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल तेज बारिश के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने एक सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed