फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP's new in-charge Tawde becomes active, will try to correct the shortcomings of the organization

यूपी: सक्रिय हुए भाजपा के नए प्रभारी तावड़े, प्रदेश के पहले दौरे में संगठन की कमियों को ठीक करने की होगी कोशिश

Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

UP BJP organisation: विनोद तावड़े के पहले दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम को भी तावड़े की रणनीतिक कौशल की 'अग्निपरीक्षा' के तौर पर ही देखा जाएगा।

विज्ञापन
UP: BJP's new in-charge Tawde becomes active, will try to correct the shortcomings of the organization
यूपी के नए भाजपा प्रभारी हुए सक्रिय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है। नए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उत्तर प्रदेश में संगठन की जमीनी तैयारियों को परखने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका पहला यूपी दौरा पांच सितंबर के बाद प्रस्तावित है। प्रभारी के दौरे को लेकर प्रदेश संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


तावड़े के सामने संगठन अपनी चुनावी तैयारियों का पूरा खाका रखेगा। इसके लिए प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक की सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। खासतौर पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची में कटे और जुड़े नामों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। संगठन यह भी देख रहा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता कैसी रही और किन क्षेत्रों में संगठन को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा। ऐसे में नए प्रभारी बूथ स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति को समझने पर जोर दे सकते हैं। प्रत्येक बूथ पर पार्टी की टीम, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, मतदाता संपर्क और संगठन के विस्तार की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रदेश संगठन की ओर से तैयार की जा रही रिपोर्ट में बूथवार स्थिति को भी शामिल किया जा रहा है। इसके आधार पर कमजोर बूथों की पहचान कर वहां संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा सकती है। पार्टी की कोशिश है कि प्रभारी के दौरे से पहले संगठन के पास जमीनी स्तर की अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तावड़े के पहले दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम को भी तावड़े की रणनीतिक कौशल की 'अग्निपरीक्षा' के तौर पर ही देखा जाएगा। इसलिए तावड़े अब पार्टी संगठन के स्तर हर तरह से कील-कांटे को दुरुस्त करके अपनी बिसात बिछाने को लेकर सक्रियता से चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी सांगठनिक व्यवस्था और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद संगठन में जरूरी बदलाव और कमजोर कड़ियों को मजबूत भी करेंगे। ऐसे में उनका पहला दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि संगठन की जमीनी तैयारियों की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश से बूथ तक की होगी समीक्षा

UP: BJP's new in-charge Tawde becomes active, will try to correct the shortcomings of the organization
विनोद तावड़े के सामने यूपी में कौन-कौन सी चुनौतियां? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विनोद तावड़े प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगे। वह प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी फीडबैक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed