सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP aircraft circled in the sky for an extended period; two IndiGo flights diverted to Lucknow Airport—fin

UP: दो विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाते रहे, लखनऊ एयरपोर्ट पर दो इंडिगो उड़ानें डायवर्ट; जानें वजह

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Apr 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण लखनऊ हवाई अड्डे पर दो उड़ानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। दोनों विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाते रहे, लेकिन अनुमति न मिलने पर उन्हें वाराणसी भेजा गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

UP aircraft circled in the sky for an extended period; two IndiGo flights diverted to Lucknow Airport—fin
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार शाम खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोनों विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाते रहे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति न मिलने पर उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6440 दिल्ली से शाम 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, जिसमें 157 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। वहीं, दूसरी उड़ान संख्या 6E-518 देहरादून से शाम 6:35 बजे लखनऊ के लिए निर्धारित थी, जिसमें 87 यात्री और 6 क्रू सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और लो विजिबिलिटी के चलते दोनों विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरलाइंस और एटीसी ने यह निर्णय लिया। बाद में दोनों विमानों की वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed