{"_id":"69d621a28b2dcefc720c451c","slug":"video-video-algaja-saugdhaka-caugdhakaranae-para-thakanathara-ka-varathha-mathara-parashasana-para-jamana-kabja-ka-aarapa-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अलीगंज सड़क चौड़ीकरण पर दुकानदारों का विरोध, मंदिर प्रशासन पर जमीन कब्जे के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अलीगंज सड़क चौड़ीकरण पर दुकानदारों का विरोध, मंदिर प्रशासन पर जमीन कब्जे के आरोप
अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर के सामने कपूरथला चौराहे से नीरा नर्सिंग होम जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी विभाग की योजना में है। इसके तहत दूसरी ओर बनी पुरानी दुकानों को हटाने का प्रस्ताव है। स्थानीय दुकानदार सचिन भटनागर और आयुष गुप्ता ने कहा कि उनकी दुकानें 35 से 100 साल पुरानी हैं और वे उचित समायोजन की उम्मीद रखते हैं।
व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर प्रशासन सड़क की जमीन पर कब्जा कर रहा है। मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। व्यापारियों ने कहा कि विकास के नाम पर उन्हें उजाड़ने के बजाय उचित विस्थापन और दुकान का विकल्प दिया जाए।
अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर के सामने कपूरथला चौराहे से नीरा नर्सिंग होम की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओए से प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत सड़क के दूसरी ओर बनी पुरानी दुकानों को हटाने की योजना है।
स्थानीय दुकानदार सचिन भटनागर और आयुष गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकानें 35 से 100 साल पुरानी हैं। वे सरकार के विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उन्हें उचित समायोजन की उम्मीद है। व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर प्रशासन सड़क की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रहा है, जबकि दुकानें वैध हैं।
दुकानदारों ने बताया कि मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है और वे अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने मांग की है कि किसी भी तोड़फोड़ से पहले उनकी समस्याओं को सुना जाए। 'श्री बाला जी किराना स्टोर' 'श्री बाला जी किराना स्टोर' के पास मौजूद व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानें 100 साल पुरानी हैं और वे वर्षों से मंदिर ट्रस्ट को किराया दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।