{"_id":"6a01f29785d9ce42760ea2be","slug":"up-akhilesh-hits-back-at-pm-modi-s-appeal-not-to-buy-gold-says-bjp-members-are-hoarding-it-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोना न खरीदने की पीएम की अपील पर अखिलेश का पलटवार, कहा- भाजपा के लोग ही कर रहे हैं जमाखोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोना न खरीदने की पीएम की अपील पर अखिलेश का पलटवार, कहा- भाजपा के लोग ही कर रहे हैं जमाखोरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 11 May 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम के उस बयान पर कटाक्ष किया है जिसमें उन्होंने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।
पीएम के बयान पर अखिलेश का पलटवार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को चुनाव खत्म होते ही संकट याद आ गया। दरअसल देश के लिए संकट सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा। इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ेंगी तो पांच खरब डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी। लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गई है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पाताल की ओर जा रहा है।
Trending Videos
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए, क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपा के नेता ही अपनी काली कमाई को सोने में बदलने में लगे हैं। लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक और अहमदाबाद से लेकर गुहाटी तक यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावी घपलों से राजनीति को प्रदूषित कर दिया है। नफरत फैलाकर समाज के सौहार्द को बर्बाद कर दिया है।