सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh takes a dig at Mayawati, says she hasn't read the Women's Reservation Bill or was misled by the B

यूपी: अखिलेश ने किया मायावती पर कटाक्ष, कहा- उन्होंने महिला आरक्षण बिल नहीं पढ़ा, या भाजपा ने गुमराह किया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Women Reservation Bill: मायावती ने महिला आरक्षण पर भाजपा द्वारा बुलाये गए विधानसभा सत्र की तारीफ की थी। इस पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। 

UP: Akhilesh takes a dig at Mayawati, says she hasn't read the Women's Reservation Bill or was misled by the B
अखिलेश यादव और मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने या तो संसद में लाया गया बिल पढ़ा नहीं, या भाजपा ने उन्हें गलत सूचना दी। इसलिए उन्होंने (मायावती ने) महिला आरक्षण पर यूपी में बुलाए गए विशेष सत्र का स्वागत किया। महिला आरक्षण बिल तो अब कानून बन चुका है और भाजपा के नेता उस एक्ट के खिलाफ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव ने श्रमिक दिवस के अवसर पर नोएडा के श्रमिकों पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने और उन्हें पड़ोसी राज्यों के बराबर तनख्वाह दिए जाने की मांग भी की।


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। महिला आरक्षण कानून के खिलाफ बोलकर भाजपा असंवैधानिक काम कर रही है। वो संसद से पास कानून नहीं स्वीकार कर रही है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए संसद का सत्र ऐसे समय में बुलाया, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे थे। भाजपा विपक्षी दलों के सांसदों को चुनाव से चार-पांच दिन दूर करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लगातार आम जनता के साथ साजिश कर रही है। डाटा भरवा रहे हैं, लेकिन जातीय जनगणना नहीं करवा रहे हैं। महिला आरक्षण पर मुख्यमंत्री पहले क्या बोलते थे, अब क्या बोल रहे हैं। सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री की भाषा गिरगिटी है। संसद में भाजपा की साजिश हार गई, इसलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए थे। परिसीमन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक हो गए, जिससे भाजपा के धोखे का पर्दाफाश हो गया। अपनी हार को छिपाने के लिए भाजपा महिलाओं को मुद्दा बनाना चाहती है।
विज्ञापन


हरदोई मामले की हो सीबीआई जांच
अखिलेश यादव ने हरदोई की बेटी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्चस्ववादी और भाजपा के समर्थक लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश सरकार से उस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए सीबीआई जांच हो। सरकार परिवार को आर्थिक मदद दे।

स्मार्ट मीटर के नाम पर भरी जा रहीं अमीरों की जेबें
अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिये जनता की जेब काटी जा रही है। इसलिए जनता और महिलाएं आक्रोशित हैं। भाजपा गरीबों के पैसे निकालकर अमीरों की जेब भर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे थे कि हरदोई में कोई कारखाना नहीं लगाया गया, जबकि सच्चाई यह है कि पेप्सिको का सबसे बड़ा कारखाना समाजवादी सरकार के माध्यम से हरदोई में लगा है। एक सवाल के जवाब में समाजवादी सरकार में धार्मिक यात्राओं में मदद होती थी। सरकार को सभी धार्मिक यात्राओं में मदद करनी चाहिए। यही हमारे देश की खूबसूरती है।

बोरे न होने से गेहूं खरीद नहीं
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार बोरों की खरीद के लिए टेंडर ही नहीं कर पाई। इसलिए गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed