{"_id":"6a35221f3d9d259d570549ea","slug":"kushinagar-mining-officer-suspended-over-irregularities-in-illegal-mineral-transportation-cases-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अवैध खनन परिवहन मामलों में अनियमितता, कुशीनगर के खान अधिकारी पर गिरी गाज; किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अवैध खनन परिवहन मामलों में अनियमितता, कुशीनगर के खान अधिकारी पर गिरी गाज; किए गए निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
कुशीनगर में अवैध खनिज परिवहन मामलों में अनियमितता पाई गई है। मामले में खान अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। जांच के बाद खान अधिकारी अभिषेक सिंह पर गाज गिरी है।
विभागीय पोर्टल की समीक्षा तथा जिलाधिकारी कुशीनगर एवं ज्येष्ठ खान अधिकारी/प्रभारी कमांड सेंटर, मुख्यालय आशीष कुमार के माध्यम से कराई गई जांच में कई खामियां उजागर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि अवैध खनिज परिवहन के संबंध में जारी किए गए चालानों और नोटिसों को खान अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा बिना किसी वैध आधार अथवा पर्याप्त साक्ष्य के निरस्त कर दिया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह भी परिलक्षित हुआ कि संबंधित अधिकारी ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया। उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध मिली है।
तथ्यों और जांच निष्कर्षों के आधार पर अभिषेक सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी कुशीनगर को संबंधित धनराशि की नियमानुसार वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।