सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married woman in Lucknow took her own life by hanging herself

UP News: फंदे से झूली विवाहिता, सुसाइड नोट में मां-पिता और पति को बोला सॉरी; लंबे समय से बीमारी से परेशान थी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में विवाहिता ने फंदे से झूलकर जान दे दी। सुसाइड नोट में मां-पिता और पति को सॉरी लिखा। वहा लंबे समय से बीमारी से परेशान थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

married woman in Lucknow took her own life by hanging herself
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मां-पिता और पति को सुसाइड नोट में सॉरी लिखकर गोमती नगर विस्तार में निवासी कलई (27) ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सुसाइड नोट कब्जे में लिया है।



मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई निवासी श्रवण गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास में किराये पर रहते हैं। वह निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं। श्रवण ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पत्नी कलई को अपनी मदद के लिए लखनऊ बुलाया था। पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला

बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजे वह ड्यूटी के लिए निकल गए थे। शाम को जब घर लौटे तो उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह से दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे। वहां पर पत्नी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। आनन फानन उन्होंने पत्नी को नीचे उतारा। उस समय पत्नी की सांसें चल रही थीं। 

विज्ञापन


इस पर वह पड़ोसियों की मदद से उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी गोमती नगर विस्तार थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।

मायकेवालों को दी गई जानकारी

थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। नोट में उन्होंने खुदकुशी का कारण बीमारी से परेशान होना लिखा है। साथ ही उन्होंने अपने पति की सेवा नहीं कर पाने के चलते माफी मांगी है। घटना की जानकारी कलई के मायकेवालों को दी गई है। अगर वे कोई शिकायत करते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed