Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh welcomes 'Social Change Front' (Samajik Parivartan Morcha), says BJP will suffer a further loss o

यूपी: अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत, बोले- भाजपा को 2-3% वोटों का और नुकसान होगा

Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि नए राजनीतिक विकल्प से भाजपा को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है। अखिलेश ने पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले दलों को सहयोग देने की बात कही।

विज्ञापन
UP: Akhilesh welcomes 'Social Change Front' (Samajik Parivartan Morcha), says BJP will suffer a further loss o
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले हर दल का करेंगे सहयोग; बोले- मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन मंशा समाज की भलाई की होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर परिवर्तन जरूरी है, लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी, जब राजनीतिक परिवर्तन का मोर्चा भी सक्रिय होगा। अखिलेश ने दावा किया कि इस तरह के नए राजनीतिक विकल्प से भाजपा को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पीडीए समाज के हित में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने और उसकी आवाज उठाने वाले दलों की ईमानदार आवाज जनता तक पहुंचाने में सपा सहयोग करेगी। उनके मुताबिक, इससे उन लोगों के सामने भी एक विकल्प खुलेगा, जो भावनात्मक नारों और बहकावे में आकर साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते हैं।

 

 

Trending Videos

बोले- वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल बयानबाजी से सरगर्मी पैदा करने वालों का सच जनता समझती है। ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, बशर्ते उनके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दल किसी की सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है।

अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी की ओर जाएगी। उनके मुताबिक, पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed