{"_id":"6a1709cc25caf5f37d0ab4b1","slug":"up-akhilesh-yadav-s-satire-on-the-power-crisis-saying-don-t-you-come-to-the-cm-s-review-meetings-or-are-y-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली संकट पर अखिलेश का व्यंग्य, कहा- सीएम की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री आते नहीं? या बुलाए नहीं जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली संकट पर अखिलेश का व्यंग्य, कहा- सीएम की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री आते नहीं? या बुलाए नहीं जाते
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: यूपी के बिजली संकट पर अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बिजली की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री नहीं बुलाए जाते।
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। उन्होंने तंज कसा कि शुक्र है उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।
अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल में बिजली विभाग को बर्बाद कर दिया है। बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया और न एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ाया। भाजपा सरकार केवल मीटरों को बदल-बदल कर जनता से उगाही करती रही। भाजपा ने जनता को ठगने और लूटने का काम किया। कहा कि सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने और बिजली देने के बजाय तरह-तरह के कुतर्क कर जनता को गुमराह करने का पाप कर रही है।