सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said that criminals and bullies are running amok under the BJP government and the governmen

यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में बेलगाम हैं अपराधी और दबंग, सरकार उन्हें दे रही है राजनीतिक संरक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 06 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। 

UP: Akhilesh Yadav said that criminals and bullies are running amok under the BJP government and the governmen
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार का कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा असत्य साबित हो चुका है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। अपराधी तत्व और दबंग सत्ता के संरक्षण में बेलगाम है। सरेआम हत्याओं ओर अपराधों को अंजाम दे रहे है।

Trending Videos


अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में परिवहन निगम के अनुबंधित बस के चालक ललई यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी ने सड़क पर ललई यादव की गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। बुलंदशहर में पचौता गांव में आयोजित मेले में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून और पुलिस का डर नहीं है। भाजपा सरकार सो रही है। आपराधिक तत्वों और दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार निष्क्रिय हो चुकी है। कहीं भूमाफिया, कहीं खनन माफिया तो कहीं अवैध लकड़ी माफिया उत्तर प्रदेश को लूट रहे है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। 2027 में जनता भाजपा की भ्रष्ट और अराजक सरकार को हटा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed