सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five CHCs will be converted into trauma centres if Rs 3 crore is received.

Lucknow News: 3 करोड़ मिले तो ट्रॉमा सेंटर में बदलेंगी पांच सीएचसी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five CHCs will be converted into trauma centres if Rs 3 crore is received.
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के हाईवे किनारे स्थित पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को ट्रॉमा सेंटर के रूप में अपग्रेड करने की योजना बजट के अभाव में फंसती दिख रही है। इन केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन से तीन करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। बजट मिलने के बाद ही यहां निर्माण कार्य और अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
Trending Videos


लखनऊ की कुल 20 सीएचसी में से 12 ग्रामीण इलाकों में हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल इलाज देने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा योजना के तहत पांच सीएचसी मोहनलालगंज, काकोरी, चिनहट, गोसाईंगंज और सरोजनीनगर का चयन किया गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों को ट्रॉमा सपोर्ट सेंटर में बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि प्रत्येक सीएचसी को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने पर लगभग 60 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। विभाग ने कुल तीन करोड़ रुपये के बजट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इस बजट से प्रत्येक सीएचसी में गंभीर मरीजों के लिए 5 बेड का आईसीयू तैयार होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। मरीजों को 24 घंटे पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी (एक्स-रे आदि) की सुविधा मिलेगी। हाईवे पर होने वाले हादसों के पीड़ितों को शहर भागने के बजाय पास की सीएचसी में ही गोल्डन ऑवर में इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed