{"_id":"6a199abfc0748884770abcd7","slug":"up-assistant-director-training-and-head-assistant-suspended-over-financial-corruption-had-demanded-10-com-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वित्तीय भ्रष्टाचार पर सहायक निदेशक प्रशिक्षण व प्रधान सहायक निलंबित, 10 फीसदी कमीशन मांगा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वित्तीय भ्रष्टाचार पर सहायक निदेशक प्रशिक्षण व प्रधान सहायक निलंबित, 10 फीसदी कमीशन मांगा था
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 29 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप में सहायक निदेशक प्रशिक्षण और प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया। दोनों पर कार्यों के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति गठित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत प्रशिक्षण निदेशालय में भ्रष्टाचार, समय से बजट का प्रयोग न करने, सहकर्मियों को धमकी देने, कमीशन मांगने आदि के मामले में शासन ने दो कर्मचारियों को निलंबित किया है। इसमें सहायक निदेशक प्रशिक्षण धीरेंद्र कुमार व प्रधान सहायक इमरान अहमद शामिल हैं।
विभाग के प्रमुख डॉ. हरिओम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक निदेशक प्रशिक्षण धीरेंद्र कुमार द्वारा आईटीआई में साज-सज्जा उपकरण, मशीनों की आपूर्ति आदि के लिए स्वीकृत राशि का समय से प्रयोग न करके समर्पित कर दिया गया। वित्तीय कार्यों में भ्रष्टाचार, सहकर्मियों को धमकी देने, 10 प्रतिशत कमीशन मांगने, तबादलों में भ्रष्टाचार की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया शिकायतें गंभीर होने से उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करके संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल से संबद्ध किया गया है। वहीं संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय मयंक गंगवार को अनुशासनिक जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है।
वहीं, निदेशक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि निदेशालय के प्रधान सहायक इमरान अहमद अपने पद का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, धार्मिक भेदभाव आदि के गंभीर आरोप को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।