सब्सक्राइब करें

राम मंदिर के चंदे में चोरी: सोने-चांदी और हीरे की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब, धर्मसेना के संस्थापक का नया दावा

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 17 Jun 2026 01:14 PM IST
सार

राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले में धर्मसेना के संस्थापक और श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतोष दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी, हीरे और अष्टधातु की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब हैं। उन्होंने थाने में तहरीर भी दी है। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। न ही ट्रस्ट ने आरोपों पर कोई जवाब दिया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam 1,250 Shri Ram Shilas made of gold silver diamond and Ashtadhatu are missing
Ayodhya Ram Mandir Donation scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीराम मंदिर की दान राशि गबन के मामले के बीच एक और बड़ा दावा सामने आया है। धर्मसेना के संस्थापक और श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतोष दुबे ने दावा किया है कि देश-विदेश से पूजित होकर अयोध्या लाई गईं सोने, चांदी, हीरे और अष्टधातु की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब हो चुकी हैं।


यह हर किसी को सकते में डालने वाला आरोप है। संतोष ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने गबन मामले में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। उधर, टिन्नू के घर से करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की भी चर्चा है।

Ayodhya Ram Mandir Donation scam 1,250 Shri Ram Shilas made of gold silver diamond and Ashtadhatu are missing
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
संतोष के मुताबिक, ये शिलाएं ढाई दशक पहले तक कारसेवकपुरम में थीं। साथ में मिट्टी की भी शिलाएं रखी गई थीं। अब वहां सिर्फ मिट्टी की शिलाएं हैं, जबकि कीमती शिलाएं गायब हो चुकी हैं। संतोष का कहना है कि सोने, चांदी, हीरे और अष्टधातु की शिलाओं की देखरेख की जिम्मेदारी ट्रस्ट के महासचिव की थी। ऐसे में सवाल यह है कि जिम्मेदारी तय होने के बाद भी ये शिलाएं कहां गायब हो गईं।
Ayodhya Ram Mandir Donation scam 1,250 Shri Ram Shilas made of gold silver diamond and Ashtadhatu are missing
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
संतोष ने बताया कि वर्ष 1989 में श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान अभियान चलाकर घर-घर से चंदा इकट्ठा किया गया था। पूजित शिलाएं भी मांगी गई थीं, जिनका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होना था। उन्हें हीरे, सोने, चांदी व अष्टधातु की शिलाओं का लेखाजोखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam 1,250 Shri Ram Shilas made of gold silver diamond and Ashtadhatu are missing
राम मंदिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस काम में उनके साथ संघ के कई पदाधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि तब सबसे कीमती शिला मॉरीशस से आई थी। इसके अलावा कई व्यापारियों ने सोने और हीरे जड़ित शिलाएं भी दी थीं।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Donation scam 1,250 Shri Ram Shilas made of gold silver diamond and Ashtadhatu are missing
राम मंदिर का फाइल फोटो
इस पर भी सवाल...
संतोष ने बताया कि पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बना था। न्यास को इसी में समाहित कर दिया गया था। उस दौरान ट्रस्ट के खाते में साढ़े आठ करोड़ रुपये दिखाए गए थे। उनका आरोप है कि उस समय भी कीमती शिलाओं का कोई जिक्र नहीं किया गया था। संतोष ने सीधे तौर पर महासचिव चंपत राय पर आरोप लगाए हैं। हालांकि संतोष ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वे सिर्फ उनके मौखिक आरोप हैं। अब देखना होगा कि पुलिस उनकी तहरीर पर कार्रवाई करती है या नहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed