{"_id":"6a757b21194be682930f6423","slug":"video-video-gadab-ma-cara-thana-ma-thasara-cana-sanacaga-maranaga-vaka-para-nakal-sae-bna-shakara-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुडंबा में चार दिन में दूसरी चेन स्नेचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले सीए बने शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुडंबा में चार दिन में दूसरी चेन स्नेचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले सीए बने शिकार
गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार दिन के भीतर बदमाशों ने दूसरी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। इससे पहले रविवार रात सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण अशोक कुमार भी चेन स्नेचिंग का शिकार हुए थे।
जानकारी के अनुसार, जानकीपुरम निवासी सीए पवन कपूर शुक्रवार सुबह सेक्टर जे स्थित पंचवटी पार्क के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनके पास पहुंचा और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना सेक्टर-जे पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
इससे पहले रविवार रात करीब 11 बजे सेक्टर-एच जानकीपुरम निवासी अशोक कुमार, सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, एसबीआई रोड पर चार नंबर चौराहे की ओर टहल रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। अशोक कुमार ने गुडंबा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लगातार दूसरी चेन स्नेचिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि सुबह और रात दोनों समय लोग टहलने निकलते हैं, लेकिन पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने से बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
गुडंबा पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के संबंध में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों में कहीं एक ही गिरोह तो शामिल नहीं है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।