फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T20 League trophy tour begins today; captain Bhuvneshwar Kumar joins the team

UP T20 League: यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर आज से, कप्तान भुवी टीम से जुड़े, कमेंट्री करते दिखेंगे पीयूष चावला

Fri, 07 Aug 2026 10:35 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 07 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

यूपी टी-20 लीग ट्रॉफी टूर का आज से शुभारंभ हो रहा है। लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर अभियान का शुभारंभ करेंगे। 12 अगस्त तक चलने वाले इस छह दिवसीय अभियान के दौरान यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी राजधानी लखनऊ के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
UP T20 League trophy tour begins today; captain Bhuvneshwar Kumar joins the team
उत्तर प्रदेश टी20 लीग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सीतापुर रोड में दोपहर 12:30 बजे होगा।

विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर अभियान का शुभारंभ करेंगे। आईपीएल स्टार समीर रिजवी तथा उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान आर्यन जुयाल भी मौजूद रहेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। 12 अगस्त तक चलने वाले इस छह दिवसीय अभियान के दौरान यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी राजधानी लखनऊ के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रशासन को पहले से थे संकेत, फिर भी नहीं रोकी जा सकी संभल में हिंसा, रिपोर्ट में उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा मामला: बैंक की आपत्ति पर ट्रस्ट ने रोकी लॉकर की वीडियोग्राफी, दस्तावेजी रिकॉर्ड तैयार करने पर जोर


चेयरमैन डॉ. कपूर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल यूपी टी-20 लीग के आगामी सत्र का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं, बल्कि प्रदेश के क्रिकेट इकोसिस्टम से निकलकर अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना भी है।

कप्तान भुवी जुड़े, लखनऊ फॉल्कंस की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

यूपी टी-20 लीग में अपने पहले खिताब की आस में अभ्यास में जुटी लखनऊ फॉल्कंस की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को लीग के सबसे महंगे और अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार टीम कैंप से जुड़ गए। हालांकि दिनभर बारिश के चलते अभ्यास सत्र आयोजित नहीं किया जा सका। टीम में बल्लेबाज प्रियम गर्ग, आलराउंडर विप्रज निगम, विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य यादव, गेंदबाज अभिनंदन सिंह और कृतज्ञ सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

लखनऊ फाल्कंस टीम के निदेशक ऋत्विक सिन्हा ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के विशेष सत्र आयोजित जा रहे हैं। खिलाड़ियों की मैच परिस्थितियों में तैयारी के लिए नियमित अभ्यास मैच भी होंगे। कोचिंग स्टाफ में अनुभवी प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है।

इससे टीम टूर्नामेंट में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस का पहला मुकाबला गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ होगा, जो इकाना स्टेडियम में 15 अगस्त को खेला जाएगा।

कमेंट्री करते दिखेंगे पीयूष चावला

पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला अब मैदान में कमेंट्री करते दिखाई देंगे। वह 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मैच का आंखों देखा हाल बताएंगे। उन्हें यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को कमेंट्री पैनल में शामिल कर लिया है। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कमेंटेटर्स का पूरा पैनल शामिल किया गया है। यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने पीयूष चावला, चेतन शर्मा, सबा करीम, जतिन सप्रू, अशोक शर्मा और मनिंदर बिड़ला जैसे चर्चित के नाम फाइनल कर दिए हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का व्यापक अनुभव है। भोजपुरी कमेंट्री के लिए पूर्व क्रिकेटरों के नामों पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed