फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath at the 'National Handloom Day Celebration-2026' held in Lucknow

UP: "कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं..." सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- बबुआ भी यही करते थे

Fri, 07 Aug 2026 11:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 07 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को 'संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार' से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath at the 'National Handloom Day Celebration-2026' held in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। देश प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल तो ये था कि महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से ही था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने का कि जब सरकारें प्रदेश के विकास के लिए काम करती हैं तो उसका लाभ समाज के हर तबके को मिलता है।
विज्ञापन




इसके पहले सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और हमारे कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है।

'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में हमारे उत्कृष्ट बुनकर भाई-बहनों को 'संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार' से सम्मानित करने का सौभाग्य मिलेगा। साथ ही, 'मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना' के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत, जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए ₹706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक भी वितरित करूंगा।

डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed