सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi

UP Big News: सीएम योगी ने काला चश्मा लगाकर खेली होली, रामलला ने पहनी पगड़ी; होली की रात पति को फूंक डाला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं।

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी ने खेली फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने काला चश्मा पहन जमकर खेली होली

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानव जीवन में मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बात पर गर्व करने का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश में ऐसे सभी प्रमुख विरासत स्थल मौजूद हैं जो इन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को होली के पावन अवसर पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित "भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा" के शुभारंभ के अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
रामलला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रामलला ने पहनी पगड़ी: हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा

होली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला के अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही पट खुले, मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ अबीर-गुलाल की खुशबू फैल गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI

होली पर फूंका पति: रात में बिगड़ी बात, 60 साल की महिला ने बुजुर्ग पर पेट्रोल डाल लगाई आग

यूपी के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद 60 साल की महिला ने सोमवार देर रात सो रहे 62 साल के पति रामपत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पत्नी भागने लगी पर पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
डकैती के बाद बिखरा सामान - फोटो : वीडियो ग्रैब

होली खेलने के बहाने घुसे घर में, स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच स्थित स्क्रैप कारोबारी के घर होली खेलने के बहाने 4 मार्च को पहुंचे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला । दिनदहाड़े हुई घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है । इस वारदात से होली पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
घटना की जानकारी देते राम सिंह कुशवाहा - फोटो : संवाद

होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप

शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है। बताया कि भागते समय आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
आशीष चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

'जिसे प्यार करता था, उसकी शादी हो गई, अब मिल रही धमकी'

खतौली स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर वर्मा पर हमले के आरोपी मुजफ्फरनगर के ताजपुर गांव निवासी पीटीआई आशीष चौधरी ने वीडियो बनाकर और ढाई पेज का सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की थी। इसमें आरोप लगाया है कि एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था।

युवती की कुछ दिन पहले शादी होने के बाद उसके परिजन उसे धमकी दे रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आशीष के चचेरे भाई दीपक की तहरीर दो आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: CM Yogi played Holi wearing dark glasses, Ram Lalla wore a turban; husband burnt to death on Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पति ने खेली खून की होली, पत्नी का गला काटा, प्रेमी को तेजाब से जलाया

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के प्रेमी बृजदीप पर तेजाब से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed