{"_id":"69a83438952ae7d4340e84a1","slug":"bahraich-cousins-die-after-bike-falls-into-ditch-while-returning-from-in-laws-house-accident-on-nanpara-r-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: ससुराल से लौटते समय बाइक गड्ढे में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत; नानपारा–रुपईडीहा मार्ग पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: ससुराल से लौटते समय बाइक गड्ढे में गिरी, चचेरे भाइयों की मौत; नानपारा–रुपईडीहा मार्ग पर हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 04 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच के नानपारा–रुपईडीहा मार्ग पर बाइक खड्ड में गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों होली पर ससुराल से घर लौट रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
चचेर भाई की हादसे में मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच में नानपारा इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक होली के मौके पर ससुराल से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
मटेरा के ग्राम दर्शन पुरवा निवासी कमलेश यादव (33) की ससुराल रुपईडीहा इलाके के ग्राम रंजीतवा गांव में है। होली के मौके पर कमलेश अपने चचेरे भाई दीपू यादव (25) के साथ बुधवार सुबह ससुराल गया था। वापस लौटते समय शाम करीब पांच बजे के आसपास नानपारा–रुपईडीहा मार्ग स्थित ड्रीम हाउस बसहरी मोड़ पर बाइक मोड़ते समय संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को बुलवाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया, जहां डॉ. अमान शहीद ने परीक्षण के बाद दोनों को उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपू के भाई राजू यादव ने बताया कि दीपू पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था, जबकि कमलेश अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र विवेक और पत्नी को छोड़ गए हैं। उपनिरीक्षक सौरभ पांडे ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
