सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Warning issued for intense heat in the state, coolers and fans started running in the first week of March

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी, मार्च के पहले सप्ताह में ही चले पंखे; ये जिला रहा सबसे गर्म

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने जा रहा है। 

UP: Warning issued for intense heat in the state, coolers and fans started running in the first week of March
यूपी में गर्मी को लेकर अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में ही तपिश और गर्मी के जो हालात हैं, इसने संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।

Trending Videos


प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बांदा में 35.6 डिग्री और आगरा में 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल लगातार बढ़ता रहेगा पारा 

UP: Warning issued for intense heat in the state, coolers and fans started running in the first week of March
मुरादाबाद में गर्मी से बचने के लिए जतन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

तापमान के बढ़ते रुझान को देखें तो कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। आगरा में तापमान औसत से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अलीगढ़ में 6.8 डिग्री और उरई में 6.7 डिग्री सेल्सियस का विचलन दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed