सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP stars in the UPSC sky: 24 youths from Awadh, 18 from Purvanchal made it to the exam; Aastha from Shamli sec

यूपीएससी के आकाश में यूपी के सितारे: अवध के 24, पूर्वाचल के 18 युवाओं ने बनाई जगह; शामली की आस्था को 9वीं रैंक

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Mar 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की। शामली की आस्था जैन ने 9वीं रैंक प्राप्त की। अवध के 24 और पूर्वांचल के 18 अभ्यर्थियों ने सूची में जगह बनाई। विभिन्न जिलों के सफल उम्मीदवारों ने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की।

UP stars in the UPSC sky: 24 youths from Awadh, 18 from Purvanchal made it to the exam; Aastha from Shamli sec
यूपी के होनहार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों ने सफलता हासिल की है। शामली के कांधला की आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। इसके अलावा अमरोहा की सुरभि यादव ने 14वीं, शिकोहाबाद के उत्कर्ष ने 32वीं, अलीगढ़ के प्रतीक ने 54वीं, शामली की काजल चौहान ने 403वीं, हमीरपुर के डॉ. यशवर्धन सिंह ने 212वीं, एटा के आयूष ने 143वीं और प्रवीन यादव ने 582वीं, सहारनपुर के ऋषभ जैन में 163वीं, अखिल कुमार सैन ने 518वीं और मनोज कुमार ने 628वीं रैंक पाई है।

Trending Videos


बिजनौर के असद अकोल ने 321वीं व अजीम अहमद ने 588वीं रैंक प्राप्त हासिल की है। पूलचल के मुवाओं ने भी परचम लहराया है। बलिया की मोनिका श्रीवास्तव ने 16वीं, भदोही की इकरा को 24वीं रैंक मिली है। आजमगढ़ के आदित्य हृदय उपाध्याय ने 154वीं और उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में बलिया, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र के 18 युवाओं ने सफलता पाई है। फतेहपुर की शांभवी ने 46वीं और मिनहाज शकील ने 513वीं रैंक हासिल की। कानपुर के गौरव ओझा ने 204वीं और अनूप कुमार ने 716यों, मुरादाबाद के सृजित कुमार ने 84वीं व देवांश गुप्ता ने 77वीं रैंक हासिल की। प्रयागराज के प्रखर ने 787वीं, झांसी की आयुषी ने 914वीं, बलिया की निवदिता ने 855, ललितपुर की अदिति सिंह 859 और आगरा की तनिषा ने 930वीं रैंक में जगह बनाई।

 

अवध में इन्होंने किया टॉप

लखनऊ से जुड़े कई मेधावियों ने शानदार सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। राजधानी में रहकर तैयारी करने वाले विमल कुमार ने ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अलीगंज निवासी आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। इसके अलावा वनज विद्यान ने 278वीं और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।

अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले इन अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां बताती हैं कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। किसी ने गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर यह मुकाम पाया, तो किसी ने विदेश में नौकरी करते हुए भी देश सेवा का सपना जीवित रखा। 

इन युवाओं की उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और उम्मीद का संदेश भी है। बता दें कि बीते वर्ष शहर से कुमुद मिश्रा ने 69, प्रशांत सिंह 102, रजत सिंह 132, अनुश्री सचान 220 और उत्कर्ष नारायण ने 850 रैंक लाकर नाम रोशन किया था। वहीं, वर्ष 2023 में शहर-ए-अदब से आदित्य श्रीवास्तव ने देश में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed