सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: A criminal was shot in the leg in a police encounter, his accomplice was also arrested; weapons and mon

गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार; पैसों के साथ असलहा बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Mar 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Encounter in Gonda: पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 4 फरवरी को खोड़ारे थाना क्षेत्र में कूकनगर ग्रांट के निवासी निर्मल प्रसाद दुबे से रास्ता पूछने के बहाने कट्टे की बट से हमला कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।

Gonda: A criminal was shot in the leg in a police encounter, his accomplice was also arrested; weapons and mon
आरोपियों के साथ मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त कार्रवाई में अपहरण और लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास मिश्रा निवासी रामपुरभगाई थाना नवाबगंज, गोंडा और सौरभ दुबे निवासी बनबरिया थाना परशुरामपुर, बस्ती शामिल हैं। दोनों के अपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई थी अपहरण की घटना
नवाबगंज क्षेत्र के पहली गांव की निवासी सुशीला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 2 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे एक काले रंग की थार गाड़ी से आए व्यक्ति ने उनके पति अंकित कुमार यादव को घर से बुलाया। इसके बाद अंकित अपनी मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर निकले।

रास्ते में अकबरपुर चौराहे के पास आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें जबरन थार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इस मामले में नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। 

उमरिया पावर हाउस के पास मुठभेड़
शुक्रवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मिश्रा के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सौरभ दुबे भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पहले भी कर चुके हैं लूट
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 4 फरवरी को खोड़ारे थाना क्षेत्र में कूकनगर ग्रांट के निवासी निर्मल प्रसाद दुबे से रास्ता पूछने के बहाने कट्टे की बट से हमला कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed